भूत बंगला में जमेगी कॉमेडी की महफ़िल

मुम्बई

फिल्मी दुनिया के बड़े सितारे फिर एक बार आपको हंसने हंसाने के लिए तैयार है। कॉमेडी के दिग्गजों की वापसी भूत बंगला नाम की फिल्म में हो रही है।

सुपरस्टार अक्षय कुमार और फिल्म निर्माता निर्देशक प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ अब प्रदर्शन के लिए तैयार है। हाल ही में इसका ट्रेलर आउट हुआ है।

इस फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू ऐसा कुछ करते नजर आएंगे जो आपको हंसने हंसाने पर मजबूर कर देगा। चार्ट-बस्टर गाने, दिलचस्प पोस्टर और एक प्रॉमिसिंग टीज़र दिखाने के बाद, मेकर्स ने आखिरकार ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, और यह किसी शानदार विंटेज राइड से कम नहीं है जो हंसी, डर और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट से भरपूर है।

एक ज़बरदस्त कहानी और सुपर फनी मोमेंट्स के साथ यह ट्रेलर असली ‘लाफ्टर रायट’ है, जो यह साबित करता है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस क्लासिक कल्ट कॉमेडी का इंतज़ार करना बिल्कुल वसूल रहा।

जहाँ ‘भूत बंगला’ के टीज़र ने सिर्फ माहौल बनाया था, वहीं ट्रेलर एक ठोस और दिलचस्प कहानी दिखाता है जो मजेदार भी है और एंटरटेनिंग भी।

शुरू से अंत तक बांधे रखने वाला यह ट्रेलर ह्यूमर के बैलेंस को बखूबी दिखाता है, जो दर्शकों को अंत तक जोड़े रखने की फिल्म की ताकत को पेश करता है।

काफी समय हो गया है जब हमने इतना प्रभावशाली ट्रेलर देखा है, और यह कहना गलत नहीं होगा कि हाल के दिनों में हमें इससे बेहतर ट्रेलर नहीं मिला है।

अक्षय कुमार अपनी उसी पुरानी फॉर्म में वापस आ गए हैं जिसमें वो सबसे माहिर हैं। अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की ‘गोल्डन तिकड़ी’ के साथ असरानी के कॉमेडी के तड़के ने इस ट्रेलर से सबका दिल जीत लिया है और खूब हंसाया भी है।

मज़ाक और रहस्य से भरी यह दिलचस्प कहानी सिर्फ प्रियदर्शन ही बना सकते हैं। ट्रेलर यह साबित करता है कि इस तरह की कॉमेडी सिर्फ हॉरर-कॉमेडी जॉनर के दिग्गज ही पेश कर सकते हैं।

एक दर्शक के तौर पर, हम इस तरह की फिल्मों और अक्षय कुमार को इस अंदाज़ में काफी मिस कर रहे थे।

फाइनली, ‘भूत बंगला’ उस कमी को पूरा करती दिख रही है और एक पावर-पैक कॉमेडी एंटरटेनर के रूप में उभरने के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि ‘भूत बंगला’ 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है, जो 14 साल बाद बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन को वापस ला रही है।

उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से हमें हंसाया है, और इस बार वे एक और एंटरटेनर के साथ फिर से वापस आ गए हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स के सपोर्ट वाली इस फिल्म ने पहले ही जबरदस्त बज पैदा कर दिया है, क्योंकि यह जोड़ी कल्ट कॉमेडी क्लासिक्स देने के लिए जानी जाती है।

फैंस बड़े पर्दे पर उनके सिग्नेचर ह्यूमर, अफरा-तफरी और बेहतरीन कहानी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।इस बारे में प्रचार प्रसार से जुड़ी गुरप्रीत कौर ने अपनी खबर को बताया कि ” भूत बंगला “को केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की एक डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने दर्शकों के लिए तैयार किया है।

‘भूत बंगला’, में फिल्म स्टार अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर नज़र आएंगे।

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म के ‘एडवांस पेड प्रिव्यूज’ 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से सिनेमाघरों में शुरू होंगे।

– विजयलक्ष्मी पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

Application Cresus Casino : guide complet des étapes d’inscription

Application Cresus Casino : Guide complet pour les joueurs français Vous cherchez à jouer depuis votre smartphone avec une plateforme fiable et riche en offres ? L’application Cresus Casino se positionne…

आजीविका मिशन के भ्रष्ट अफसरों को कौन बचा रहा है ?

भोपाल। मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को बचाया जा रहा है। इस मामले में राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान संस्थान ई ओ डब्लू द्वारा प्रकरण दर्ज कर…