भोपाल।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 28 सितंबर, को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से केंद्रीय निर्वाचन आयोग कार्यालय अरेरा हिल्स की तरफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च किया।

इसके पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समीप आयोजित सभा को प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक, पूर्व विधायक सहित प्रदेश युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ नेतागण एवं कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समाचार लिखे जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी था। कांग्रेस जनों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने भारी बेरीकेडिंग के साथ ही वाटर कैनन का उपयोग किया।
– अमिताभ पाण्डेय





