नशा विरोधी अलख जगाएगी उपमंडल स्तरीय समिति,18 को भौंखर में कार्यशाला

ApniKhabar

हमीरपुर(हिमाचल प्रदेश): नशा मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भोरंज की उपमंडल स्तरीय नशा निवारण समिति विशेष प्रयास कर रही है और कई जागरुकता गतिविधियां आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में 18 फरवरी को ग्राम पंचायत भौंखर में नशा जागरुकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

एसडीएम एवं उपमंडल स्तरीय नशा निवारण समिति के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके नशा मुक्त अभियान की समीक्षा की तथा भौंखर में आयोजित की जाने वाली कार्यशाला की रूपरेखा तय की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों का सक्रिय सहयोग बहुत जरूरी है।

इसके लिए आम लोगों में जागरुकता सबसे जरूरी है। इसी के मद्देनजर उपमंडल स्तरीय समिति जन जागरुकता पर विशेष जोर दे रही है। एसडीएम ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज और अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी जागरुकता कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाएं।

बैठक में तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव चंदेल, डिग्री कालेज से डॉ. प्रिंस ठाकुर, सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, भोरंज के थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनील कुमार, बीएमओ कार्यालय से संजीव कतना, आईटीआई के प्रशिक्षण प्रभारी संजीव कुमार धीमान और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

ApniKhabar

ApniKhabar किन्नौर, ‌हिमाचल प्रदेश उपायुक्त किन्नौर ‌डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज ‌तीन दिवसीय जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‌के ‌प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।…

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को यूनेस्को सूची में शामिल कराने हुई कार्यशाला

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल वन्य जीव संस्थान देहरादून द्वारा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कंज़र्वेशन एरिया (जीएचएनपीसीए), साईरोपा कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में 2 दिवसीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन 15–16 मार्च को किया गया। कार्यशाला…