बस्तर के कलाकारों को मिला सुरुज सम्मान

जगदलपुर( बस्तर) ।

प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय भरथरी गायिका सुरुज बाई खांडे की जयंती के अवसर पर 12 जून को बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स हाल में सुरुज उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उल्लेखनीय कार्य कर बस्तर का नाम रौशन करने वालो को सुरुज सम्मान 2025 प्रदान किया गया। यह जानकारी वरिष्ठ पत्रकार सुधीर तम्बोली ने अपनी खबर को दी । 

उन्होंने बताया कि सुरुज उत्सव में शिवकुमार नाग द्वारा बस्तर वंदना गीत, मोहरी वाले ग्रुप द्वारा दंतेश्वरी पाड़ की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर के आयोजन स्थल में चित्रकार द्वय खेमदास वैष्णव व सुभाष पांडेय द्वारा बस्तर लोकचित्र की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

 मेघ प्रकाश शेरपा की किताब ईरुम मांड का द्वंद व प्रेम का विमोचन भी सुरुज उत्सव के मंच से किया गया । इस पुस्तक में लेखक द्वारा बस्तर के अपने अनुभव को लिखा गया है। कार्यक्रम में मंच संचालन अफजल अली ने किया व भरथरी लोक गीत कलाकार हिमानी वासनिक ने भरथरी गायन की बेहतरीन प्रस्तुति दी ।

सुरुज ट्रस्ट से जुड़ी दीप्ति ओगरे ने बताया कि बिलासपुर, रायपुर संभाग के बाद इस वर्ष बस्तर संभाग के लोगो को सुरुज सम्मान देने को योजना बनी। सुरुज ट्रस्ट द्वारा सुरुज बाई खांडे के जयंती व पुण्यतिथि के अवसर पर हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।

इसके माध्यम से भरथरी गायन का भी प्रचार हो रहा है ताकि भरथरी गायन विधा से लोग जुड़े और भरथरी गायन विधा फिर राष्ट्रीय,अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे ।सुरुज ट्रस्ट के साथी शकील रिजवी ने बताया कि सुरुज उत्सव के माध्यम से हम कलाकारों को स्थानीय से राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय मंच दिलाने के लिए प्रयासरत है।

  सुरुज सम्मान समारोह में विभिन्न प्रस्तुतियां उसका एक हिस्सा है ।

 हम अन्य विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से बस्तर के कलाकारों के विभिन्न विधाओं को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाने के लिए कार्यरत हैं। सुरुज उत्सव में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एस. करीमुद्दीन रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता खेमदास वैष्णव ने की जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. जयमती कश्यप व अनिल लुंकड़ रहे।

अतिथियों ने श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए विकास तिवारी, गायत्री आचार्य, साहित्य सृजन के लिए श्रीमती खुदैजा खान, विक्रम सोनी, 

समाज सेवा के लिए प्रकाश ठक्कर, महिला आर्थिक उन्नयन के लिए रजिया शेख, अभिनय के लिए मोहन सोनी, खुशबू सोढ़ी, 

लोक गायन के शिव कुमार नाग, पिलादास कोर्राम, वादन के लिए जयप्रकाश, पर्यटन के लिए उर्मिला नाग, मानसिंह भघेल, 

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रेणी में कविता कश्यप, अस्तु नागचित्रकला के लिए सुरभि वर्मा, जगदीश तिवारी, चित्र विचित्र ग्रुप, मोहरी वाले ग्रुप, सुरक्षा बल से सैनिक करन राय, घड़वा शिल्प के लिए महेश सागर, उर्मिला सागर को सम्मानित किया।

– अमिताभ पाण्डेय 

  • Editor

    I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से मिले पूर्व मुख्यमंत्री

    भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर किसानों की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत…

    सांवरिया जी में हुआ आमेटा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 

    मंडफिया ( राजस्थान ) । अखिल भारतीय आमेटा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आज सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांवरिया जी में सम्पन्न हुआ।सांवरिया सेठ के दरबार में आमेटा ब्राह्मण समाज…

    Leave a Reply