Saturday, 24 October 2026
Trending

महत्वपूर्ण तिथियों के नोट संग्रह करने वाले सुधीर का सम्मान

( अमिताभ पाण्डेय )

भोपाल।

महापुरुषों की जन्म जयंती – पुण्यतिथि, सामाजिक – राष्ट्रीय महत्व के दिवस, धार्मिक पर्व – त्यौहार सहित अन्य प्रमुख दिवस की तारीख से संबंधित नोट का संग्रह करने वाले सुधीर जैन पांड्या का विगत दिनों एक समारोह में सम्मान किया गया।

शांति गया साहित्य कला एवं खेल संवर्धन समिति द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान साहित्य, कला और खेल जगत से जुड़ी विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसी दौरान कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय गतिविधि के लिए भोपाल के सुधीर जैन पांड्या को सम्मानित किया गया।

विशेष तिथियों के नोट का संग्रह करने के लिए श्री जैन को लिम्का बुक आफ रिकार्ड्स के द्वारा भी पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है।

श्री जैन अपने रिश्तेदारों, मित्रों, शुभचिंतकों, सांसद, विधायक, साहित्यकारों, खिलाडियों , गीत – संगीत – फिल्मी दुनिया से जुड़े कलाकारों को जन्मदिन के अवसर पर जन्मदिन की तारीख वाला नोट उपहार में देते हैं।

पिछले कई सालों से यह सिलसिला लगातार चल रहा है। विगत 22 अक्टूबर 2026 को दुष्यंत कुमार पांडुलिपि संग्रहालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार गोविंद मिश्र, सामाजिक सरोकारों पर प्रतिनिधि कविताएं लिखने वाले वरिष्ठ कवि राजेश जोशी , मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अनिल वर्मा, लखनऊ के बाल साहित्यकार सुरेंद्र विक्रम, हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद, सेवानिवृत्त बैंककर्मी यशवंत गोरे, सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग सामाजिक क्षेत्रों में प्रशंसनीय कार्य करने वाले 17 प्रतिभाशाली व्यक्तित्व का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रबोध गोविल , दिनेश कुमार माली , आचार्य राजेश कुमार , मनोरमा पंत , डॉक्टर मालती बसंत पदमा चौगांवकर दीपक गिरकर , सुदर्शन सोनी , डॉक्टर गिरिजेश सक्सैना , डॉक्टर वर्षा ढोबले , देवेंद्र श्रीवास्तव , जीनत एहसान कुरैशी , जी एल यादव , हरीश हर्ष शामिल हैं ।

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार अरुण अर्णव खरे के दोहा संग्रह पर केंद्रित पुस्तक ” सात स्वर स्नेह के ” का लोकार्पण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link