Thursday, 19 November 2026
Trending

राष्ट्र रक्षा गौ सेवा और सनातन के लिए संत समाज ने लिया संकल्प

( अमिताभ पाण्डेय )

भोपाल।

अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष अविचल दास महाराज, महामंत्री जितेन्द्रानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए संत समाज की बैठक आज भोपाल के दंडी स्वामी सेवा आश्रम में हुई ।

इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके अनुसार संत समिति के मध्यप्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर स्वामी नरसिंह देवाचार्य महाराज जबलपुर, उपाध्यक्ष महेंद्रानंद सरस्वती दंडी सेवा आश्रम भोपाल, कोषाध्यक्ष महंत रघुनाथ दास शाजापुर प्रदेश महामंत्री महंत हनुमान दास महाराज और कार्यालय प्रभारी स्वामी वासुदेवानंद भारती छिंदवाड़ा रहेंगे।

बैठक की जानकारी देते हुए दंडी स्वामी आश्रम भोपाल के स्वामी संभवानंद महाराज ने बताया कि संत समाज ने सनातन समाज की रक्षा, राष्ट्र रक्षा, गौ रक्षा संबंधी विषयों पर महत्वपूर्ण विचार विमर्श कर नई कार्ययोजना तैयार की है।

इस अनुसार आगामी दिनों में समाज के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को साथ लेकर काम किया जाएगा। संत समिति की बैठक के आयोजन में दंडी सेवा आश्रम से कार्यकर्ता निखिल शर्मा, धर्मेंद्र दांगी, महेंद्र सिंह चौहान, देवाशीष गोस्वामी पप्पू शर्मा एवं स्वामी मोहनानंद संस्कृति विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और बटुकों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link