SSB मना रहा है 62वां स्थापना दिवस, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

ApniKhabar

सशस्त्र सीमा बल आज अपना 62वां स्थापना दिवस मना रहा है। 73 वाहिनियों के साथ यह देश का प्रमुख सशस्त्र बल है। 1751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा और 699 किलोमीटर लंबी भारत-भूटान सीमा की रखवाली सशस्त्र सीमा बल की जिम्मेदारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और स्थापना दिवस परेड का भी अवलोकन करेंगे।

सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व के स्लोगन के साथ राष्ट्र सेवा में जुटे SSB का गठन 15 मई 1963 को विशेष सेवा निकाय के रूप में किया गया था। 15 दिसंबर 2003 को इसका नाम सशस्त्र सीमा बल कर दिया गया, जबकि 20 दिसंबर 2007 को SSB अधिनियम लागू हुआ। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सपड़ी में SSB के केंद्रीकृत प्रशिक्षण केंद्र में पूरे जोश के साथ आज स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है।

Related Posts

बाबर के नाम पर मस्जिद निर्माण पर रोक की याचिका खारिज

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: देशभर में बाबर के नाम पर किसी भी मस्जिद के निर्माण पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया। याचिका में कहा गया…

AI समिट में हिस्सा लेने वाले CEOs ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

ApniKhabar

ApniKhabar नई दिल्ली: इंडिया AI समिट 2026 में हिस्सा लेने वाले सीईओ और डेलीगेट्स के एक ग्रुप ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। …