उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली समेत कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित

ApniKhabar

उत्तर भारत में लगातार बढ़ती ठंड के साथ राजधानी दिल्ली में सुबह सवेरे कोहरे की परत देखी गई। वहीं, देश के कई अन्य राज्यों में भी आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,उप हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, पश्चिम मेघालय और दक्षिण उत्तराखंड की अलग-अलग जगहों पर भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। 

कोहरे की वजह से सुबह सवेरे गाड़ियों की रफ्तार धीमी रही। वहीं, सुबह के समय घर से बाहर जाने वालों को खासा दिक्कत का सामना करना पड़ा। कोहरे का विमान सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विमानन कंपनियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले एक बार उड़ान के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

 

Related Posts

फिट इंडिया, संडे ऑन साइकिल का आयोजन MANIT में होगा 

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल ।           आगामी 11 जनवरी को सुबह 6 बजे भोपाल के मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी परिसर ( मैनिट) में फिट इंडिया संडे ऑन…

अनुभूति मेलोडी फॉरएवर : एक शाम सदाबहार गीतों के नाम 

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल । संगीत प्रेमियों के लिए एक खास अवसर लेकर आ रहा है अनुभूति मेलोडी फॉरएवर।  इस संस्था द्वारा शनिवार, 10 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे से कैंपियन स्कूल…