भोपाल विकास प्राधिकरण की मनमानी से दुकानदार परेशान, आंदोलन की चेतावनी

भोपाल।
असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ने भोपाल विकास प्राधिकरण ( बीडीए ) पर दुकानों के आवंटन, नवीनीकरण में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।


असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को विभिन्न अनियमितताओं एवं दुकानदारों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।


इस बारे में संगठन के शहर अध्यक्ष महेशनंद मैहर ने बताया कि वर्ष 1998 में शासन एवं जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप स्वावलंबन योजना के अंतर्गत भोपाल शहर में लगभग 200 से 250 दुकानों का विधिवत आवंटन किया गया था।

उस समय दुकानों का मासिक किराया लगभग ₹200 से ₹250 निर्धारित था, लेकिन वर्तमान में इसे बढ़ाकर लगभग ₹3000 प्रतिमाह कर दिया गया है, जो नगर निगम एवं अन्य विभागों की तुलना में कई गुना अधिक है।


ज्ञापन के अनुसार दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया अत्यंत जटिल बना दी गई है। हितग्राहियों को बार-बार BDA कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं, फिर भी समय पर नवीनीकरण एवं किरायानामा नहीं हो पाता।

संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारियों द्वारा खुलेआम दलाली एवं अवैध राशि की मांग की जाती है, जिससे गरीब दुकानदार अत्यंत परेशान हैं।


संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 जुलाई 2026 तक सभी लंबित नवीनीकरण एवं किरायानामा की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई तथा अनियमितताओं पर रोक नहीं लगाई गई, तो संगठन भोपाल विकास प्राधिकरण कार्यालय के समक्ष मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगा तथा BDA कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजू, प्रदेश महासचिव प्रदेश किरार, जिला संगठन महामंत्री विपिन दुबे, रईस खान, सिद्दीकी, जयराम, विलास, राजेश, गिरीश, निराला, आशीष सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

GMAA की पहल से मैनिट को मिली एम्बुलेंस

भोपाल। Global MANIT Alumni Association (GMAA) के प्रयासों से MANIT भोपाल को एक महत्वपूर्ण CSR सहयोग प्राप्त हुआ है। VULKAN India द्वारा अपने Corporate Social Responsibility (CSR) initiative के अंतर्गत…

बैगा बच्चों की मौत लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम: सकलेचा

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में अति विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के 41 बच्चों की कुपोषण से मौत गंभीर सवाल खड़े करती है। इस मामले में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस…