टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले से दिए जा रहे सड़क सुरक्षा संदेश

भोपाल। 

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सुरक्षित यातायात संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नए प्रयोग किए जा रहे हैं। हाल ही में देवास-भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड (DBCPL) द्वारा इस संबंध में एक सराहनीय पहल की गई है। परियोजना संचालक अजय मिश्रा ने बताया कि देवास भोपाल राजमार्ग के भौरासा एवं फंदा टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले (VMS) स्थापित किए गए हैं ।

इसके माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा, सुरक्षित वाहन संचालन तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश चौबीसों घंटे प्रसारित किए जा रहे हैं। 

इसमें स्थानीय पुलिस का सहयोग भी मिल रहा है। पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया गया।

  वाहन चालकों को पम्पलेट वितरित कर हेलमेट एवं सीट बेल्ट के नियमित उपयोग, सुरक्षित ड्राइविंग तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। इससे सुरक्षित यातायात बढ़ेगा और सड़क दुर्घटना कम होगी।

यहां यह बताना जरूरी है कि आँकड़ों के अनुसार प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे होने वाली मृत्यु के मामलों में लगभग 60 प्रतिशत पीड़ित दोपहिया वाहन चालक अथवा सवार होते हैं, जबकि इनमें बड़ी संख्या 16 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की होती है।

 ऐसे में हेलमेट का नियमित उपयोग एवं यातायात नियमों का पालन अनेक बहुमूल्य जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। डीबीसीपीएल प्रबंधन ने बताया कि वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले प्रणाली की स्थापना का उद्देश्य केवल सड़क उपयोगकर्ताओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित कर दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा जिम्मेदार एवं सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देना है। 

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ डीबीसीपीएल के वाहन ऑडिट प्रभारी राजेन्द्र मेवाड़ा, आईटी प्रभारी दीपक मेनारिया, इलेक्ट्रिकल प्रभारी लखन कुमार महतो, योगेन्द्र मेवाड़ा, रूप सिंह सहित डीबीसीपीएल एवं वर्टिस फाउंडेशन की सीएसआर टीम के अधिकारी उमाशंकर पाण्डेय एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

Application Cresus Casino : guide complet des étapes d’inscription

Application Cresus Casino : Guide complet pour les joueurs français Vous cherchez à jouer depuis votre smartphone avec une plateforme fiable et riche en offres ? L’application Cresus Casino se positionne…

आजीविका मिशन के भ्रष्ट अफसरों को कौन बचा रहा है ?

भोपाल। मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को बचाया जा रहा है। इस मामले में राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान संस्थान ई ओ डब्लू द्वारा प्रकरण दर्ज कर…