केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी लखनऊ कार्यालय में नामांकन दाखिल किया

ApniKhabar

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद के लिये पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज लखनऊ के पार्टी कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने बताया कि केंद्रीय चुनाव अधिकारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कल प्रदेश अध्यक्ष पद की घोषणा करेंगे।     नामाकंन पत्र दाखिल करने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक श्री चौधरी के प्रस्तावक बने। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और प्रदेश संगठन के चुनाव अधिकारी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने श्री चौधरी का नामांकन स्वीकार किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना और बेबी रानी मौर्य सहित प्रमुख भाजपा नेता मौजूद रहे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और  प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिये उत्साह पूर्वक चुनाव संपन्न हुआ और अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन हुआ है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रामलला के दर्शन को पहुंचे दिग्विजय सिंह

ApniKhabar

ApniKhabar अयोध्या। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने आज अयोध्या पहुंचकर रामलला जी के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वे हनुमान गढ़ी भी पहुंचे…

व्यापमं घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई और राज्य शासन को आदेश

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और राज्य शासन को आदेश दिया कि वह पूर्व विधायक और शिक्षाविद् पारस सकलेचा द्वारा व्यापम घोटाले पर की गई शिकायत संबंधी जांच और चार्जशीट…