मुख्यमंत्री शर्मा ने की प्रधानमंत्री सहित विभिन्न केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात

जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को दिल्ली के दौरे पर थे। शर्मा ने कल संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। शर्मा ने इस मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी से विकसित राजस्थान के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की योजनाओं और नीतियों के सफल क्रियान्वयन से राजस्थान विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां को छू रहा है। मुख्यमंत्री ने शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात की तथा प्रदेश में शहरी विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं तथा परियोजनाओं के बारे में चर्चा की।

दोपहर में शर्मा ने की केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू से भी भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जयपुर एयर पोर्ट पर नये टर्मिनल भवन के निर्माण, भरतपुर, डीग, सीकर और झुंझुनूं में नये हवाई अड्डों के अलावा भानपुर तथा बांसवाड़ा जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को हवाई सम्पर्क से जोड़ने पर चर्चा हुई।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

लघु उद्योग भारती मालवा अंचल की बैठक में हुई आगामी कार्ययोजना पर चर्चा

भोपाल। विगत दिनों उज्जैन में लघु उद्योग भारती मालवा अंचल क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसमें प्रदेश की 34 इकाइयों के लगभग 200 उद्यमी बंधु उपस्थित रहे।…

मां पर बनाए मनमोहक चित्र, प्रदर्शनी का आज हुआ समापन

भोपाल। भोपाल में बड़े तालाब के किनारे स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में मां पर केन्द्रित चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें अनेक वरिष्ठ और कनिष्ठ कलाकारों ने…