भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद के लिये पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज लखनऊ के पार्टी कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने बताया कि केंद्रीय चुनाव अधिकारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कल प्रदेश अध्यक्ष पद की घोषणा करेंगे। नामाकंन पत्र दाखिल करने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक श्री चौधरी के प्रस्तावक बने। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और प्रदेश संगठन के चुनाव अधिकारी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने श्री चौधरी का नामांकन स्वीकार किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना और बेबी रानी मौर्य सहित प्रमुख भाजपा नेता मौजूद रहे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिये उत्साह पूर्वक चुनाव संपन्न हुआ और अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन हुआ है।
1win Register Download Guide – Step‑by‑Step Sign Up, App Install & Bonus Claim
1win Register Download: Practical Guide to Sign Up, Install the App and Start Playing Why Choose 1win? Bonuses, Licensing and Game Variety When you look for an online casino and…




