ईरान-अमेरिका-इज़राइल संघर्ष के बीच पश्चिम एशिया में हालात गंभीर

ApniKhabar

ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग में पश्चिम एशिया में हालात गंभीर होते जा रहे हैं।  इस बीच इजराइल की सेना ने आज तड़के ईरान की सरकारी बुनियादी सुविधाओं पर व्यापक हमलों की बड़ी लहर शुरू करने का दावा किया है। ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि इन हमलों में मेहराबाद एयरपोर्ट के पास का इलाका भी निशाना बना।

मध्य-पूर्व में अमेरिकी सेनाओं की जिम्मेदारी संभालने वाले United States Central Command ने कहा कि 3,000 से अधिक ईरानी ठिकानों पर हमला किया गया है।

इज़राइल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमले जारी रखे, जहां ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्ला का प्रभाव है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़कर 217 हो गई है। इज़राइल ने पूर्वी लेबनान के बालबेक जिले के नबी शीट इलाके पर भी हमला किया, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हुई। कल तेहरान पर इज़राइल के भारी हमले हुए। 

पत्रकारों के अनुसार यह अब तक की सबसे तीव्र बमबारी में से एक थी। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने चेतावनी दी कि ईरान पर हमले बहुत तेजी से बढ़ेंगे। वहीं इज़राइल के सेना प्रमुख इयाल जमीर ने कहा कि उनकी सेना ईरान के आतंकवादी शासन को कुचल रही है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अमेरिका और इज़राइल के हमलों में 926 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी।

वहीं ईरान ने इजराइल पर मिसाइल की बौछार कर दी है जिसके बाद तेल अवीव, मध्य और दक्षिण इजराइल और वेस्ट बैंक में सायरन बजने लगे। इज़राइली सेना के अनुसार जैसे ही ईरान से मिसाइलें दागे जाने की पहचान हुई, पूरे इलाके में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजा दिए गए। हालांकि इस ताजा हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

खत्म होने वाला है ईरान-इजरायल युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: इज़राइल ने शनिवार को तेहरान और बेरूत पर हमले किए, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों को समाप्त करने…

शशि थरुर ने पश्चिम एशिया पर केंद्र के रुख का समर्थन किया

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध के बीच कांग्रेसी सांसद शशि थरुर ने केंद्र सरकार के रुख की सराहना की है। एक समाचार पत्र में लिखे आलेख में…