नेता राहुल गांधी के आरोप निराधार, विशेषाधिकार हनन नोटिस लाएगी सरकार

ApniKhabar

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार, बजट पर चर्चा के दौरान लोकसभा में निराधार बयान देने और सदन को गुमराह करने के आरोप में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएगी। मीडिया से बात करते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के खिलाफ भी निराधार और झूठे आरोप लगाए। उन्‍होंने सवाल उठाया कि बिना कोई नोटिस दिए इतने गंभीर आरोप किस आधार पर लगाए गए।

श्री रिजिजू ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में आरोपों को प्रमाणित करने के लिए प्रक्रिया और कार्य संचालन के स्पष्ट नियम हैं। श्री रिजिजू ने राहुल गांधी से सदन में कही गई बातों को प्रमाणित करने का अनुरोध भी किया। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ भी बिना नोटिस दिए आरोप लगाए, जो विशेषाधिकार का गंभीर उल्लंघन है। उन्‍होंने कहा कि सरकार इस संबंध में अध्यक्ष को आवश्यक नोटिस भेजेगी। संसदीय कार्य मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता ने बजट पर चर्चा में कोई उपयोगी और ठोस योगदान नहीं दिया।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

पश्चिम बंगाल: SIR की अंतिम लिस्ट आज होगी जारी

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पश्चिम बंगाल में एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची आज दोपहर 2 बजे जारी होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, ड्राफ्ट सूची में शामिल 7…

बाबर के नाम पर मस्जिद निर्माण पर रोक की याचिका खारिज

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: देशभर में बाबर के नाम पर किसी भी मस्जिद के निर्माण पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया। याचिका में कहा गया…