राज्यसभा में आज केंद्रीय बजट 2026-27 पर फिर शुरू होगी चर्चा

ApniKhabar

राज्यसभा में आज केंद्रीय बजट 2026-27 पर फिर से चर्चा शुरू होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन के केंद्रीय बजट पर हुई आम चर्चा का जवाब देने की संभावना है। कल लोकसभा में वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था की मजबूती और आने वाले वर्षों में विकास को गति देने के लिए सरकार के दृष्टिकोण को रेखांकित किया।

इसके अलावा, आज सांसद भर्तृहरि महताब, वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक परिस्थितियों के संदर्भ में भारत की आर्थिक बृद्धि की रूपरेखा पर वित्‍त संबंधी स्थायी समिति की रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत करेंगे। बजट सत्र का पहला चरण 28 जनवरी को शुरू हुआ था जो कल तक चलेगा। अवकाश के बाद, दूसरा चरण इस वर्ष 9 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

पश्चिम बंगाल: SIR की अंतिम लिस्ट आज होगी जारी

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पश्चिम बंगाल में एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची आज दोपहर 2 बजे जारी होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, ड्राफ्ट सूची में शामिल 7…

बाबर के नाम पर मस्जिद निर्माण पर रोक की याचिका खारिज

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: देशभर में बाबर के नाम पर किसी भी मस्जिद के निर्माण पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया। याचिका में कहा गया…