पीएम मोदी ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया दुख

ApniKhabar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट कर कहा कि श्री शिवराज पाटिल जी के निधन से दुख हुआ। वे एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में MLA, MP, केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर और लोकसभा स्पीकर के तौर पर भी काम किया। वे समाज की भलाई में योगदान देने के लिए हमेशा तैयार रहते थे। पिछले कुछ सालों में मेरी उनसे कई बार बातचीत हुई, सबसे हाल की मुलाकात तब हुई जब वे कुछ महीने पहले मेरे घर आए थे।  दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।

आपको बता दें कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का आज लातूर में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सुबह 6:30 बजे अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार शिवराज पाटिल का घर पर ही उपचार चल रहा था। देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पाटिल लोकसभा स्पीकर भी रहे और कई केंद्रीय पदों पर उन्होंने अपनी सेवाएँ दीं।

Related Posts

सीबीएसई की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से, 46 लाख विद्यार्थी होंगे

ApniKhabar

ApniKhabarअजमेर, 16 फरवरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। बोर्ड ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षार्थियों को सुबह 10…

AI इंपैक्ट समिट: पीएम मोदी और फ्रांस राष्ट्रपति मैक्रों करेंगे शिखर वार्ता

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: एआई इंपैक्ट समिट में शामिल होने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत आने वाले हैं। वे आज रात को मुंबई पहुंचेंगे और 17 से 19 फरवरी…