पीएम मोदी ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट कर कहा कि श्री शिवराज पाटिल जी के निधन से दुख हुआ। वे एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में MLA, MP, केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर और लोकसभा स्पीकर के तौर पर भी काम किया। वे समाज की भलाई में योगदान देने के लिए हमेशा तैयार रहते थे। पिछले कुछ सालों में मेरी उनसे कई बार बातचीत हुई, सबसे हाल की मुलाकात तब हुई जब वे कुछ महीने पहले मेरे घर आए थे।  दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।

आपको बता दें कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का आज लातूर में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सुबह 6:30 बजे अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार शिवराज पाटिल का घर पर ही उपचार चल रहा था। देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पाटिल लोकसभा स्पीकर भी रहे और कई केंद्रीय पदों पर उन्होंने अपनी सेवाएँ दीं।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

अदालत और नगर निगम के आदेश पर भारी बिल्डर की मनमानी

भोपाल । मध्यप्रदेश में बिल्डर नियम कानून की लगातार अवहेलना कर रहे हैं।अब तो ऐसा लगता है कि उन्हें कोर्ट, कचहरी के आदेश की भी चिंता नहीं है। नगर निगम…

सामूहिक प्रार्थना है णमोकार मंत्र: शाह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ पर नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर…