वंदन, अभिनंदन के लिए याद रहेगी 13 जुलाई 2026

( अमिताभ पाण्डेय )

इन दिनों हम ऐसे समयकाल से गुजर रहे हैं जिसमें सामाजिक व्यवहार, रीति रिवाज, परंपराओं, बोलचाल की भाषा, खान पान, परिधान तक हर तरफ बदलाव देखा जा रहा है। ऐसा बदलाव विवाह समारोह, विवाह की वर्षगांठ, जन्मदिवस के मौके पर भी देखा जा रहा है।

ऐसे शुभ अवसर पर होने वाले पारंपरिक आयोजन की जगह पश्चिमी सभ्यता, पश्चिमी परिधान , पश्चिमी खान पान की जीवनशैली ने ले ली है।

ये जीवनशैली कुछ लोगों के लिए स्टेटस का सिंबल बन गई है। ऐसे लोग बढ़ रहे हैं जिनको पंचतारा होटलों में अपना जन्मदिन मनाने, हाईप्रोफाइल पार्टियों के बीच अपना प्रभाव बढ़ाने का इंतजार रहता है।

उच्च वर्ग और उच्च मध्यम वर्ग से लेकर लोअर मिडिल क्लास तक के जेन ज़ी तो जन्मदिन को लेकर ज्यादा ही उत्साहित हैं। इनका उत्साह शाम ढलने से देर रात तक भोपाल शहर वी आई पी रोड, वोट क्लब, वन विहार, स्मार्ट सिटी की प्लेटिनम प्लाजा से जवाहर चौक जाने वाली अटल स्मार्ट रोड, लिंक रोड नंबर एक, दो, तीन, बावड़ियां कलां रोड, होशंगाबाद रोड, एयरपोर्ट रोड सहित भोपाल के अनेक चौक – चौराहों पर तेज रफ्तार संगीत के साथ फुल स्पीड वाहन चलाते हुए नजर आ जाता है।

ऐसे युवा उत्साह से लबरेज़ होकर तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए यह भूल जाते हैं कि हमें भविष्य में ऐसे जन्मदिन वर्षों तक मनाना है और दूसरों के जन्मदिन में भी उत्साहपूर्वक शामिल होना है।

अपना जन्मदिन गरिमामय समारोह के रूप में कैसे मनाएं ? इसका आदर्श और अनुकरणीय उदाहरण हाल ही में देखने को मिला। यह जन्मदिन ऐसे व्यक्तित्व को समर्पित रहा जो सबके सुख, दुख, जन्मदिन समारोह में शामिल होते हैं लेकिन खुद का जन्मदिन मनाना पसंद नहीं करते।

राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ वे देश, धर्म, समाज, पत्रकारिता के लिए जो कर सकते हैं, चुपचाप कर रहे हैं। हमेशा प्रचार, प्रसार से दूर और किसी काम को पूरे मनोयोग के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण कर देने के बाद श्रेय लेने से बचने वाले ऐसे व्यक्तित्व का नाम चंद्रहास शुक्ल है। जिनका नाम धर्म, समाज, राजनीति, प्रशासन, साहित्य, पत्रकारिता, के गलियारों में बहुत आदर, सम्मान से लिया जाता है।

हाल ही में चंद्रहास शुक्ल का 75 वा जन्मदिन उनके शुभचिंतकों ने उत्साहपूर्वक मनाया। यह जन्मदिन समारोह ऐसा मना जिसकी मिसाल आगे आने कई वर्षों तक दी जाती रहेगी।

जन्मदिन समारोह अपने लेखन, सेवाभाव और सहयोग के लिए चर्चित कवि, पत्रकार और समाजसेवी चंद्रहास शुक्ल के 75 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। उनके शुभचिंतकों की आत्मीय सभा 13 जुलाई 2026 की शाम को मानस भवन के परिसर में यादगार बन गई।

इस मौके पर आत्मीयता के भाव से लबरेज माहौल में श्री चंद्रहास शुक्ल के शुभचिंतक, परिवारजन , पत्रकार बंधु के साथ ही राजनीतिक – धार्मिक – सामाजिक – साहित्यिक क्षेत्र के क्षेत्र में सक्रिय वरिष्ठजन भी समारोह में आनंदित होकर मेल मुलाकात करते नजर आए।

वंदन, अभिनंदन का यह समारोह यादगार बन गया। श्री शुक्ल के जन्मदिन पर भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में जन्म दिवस समारोह का कार्यक्रम शुभारंभ प्रतिभाशाली गायिका शाश्वती और शांभवी के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से हुआ।

लगभग 1 घंटे की सुमधुर भजनों की प्रस्तुति में उन्होंने सीता स्वयंवर , देवी आराधना , शिव भक्ति , रामायण के प्रसंग पर केंद्रित प्रेरणादायी भजन सुनाए। इसके उपरांत जन्म दिवस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने श्री चंद्रहास जी के व्यक्तित्व को लेकर रोचक प्रसंग सुनाए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा ने श्री चंद्रहास जी को 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपलक्ष में सम्मान पत्र भेंट किया। कार्यक्रम में स्वामी कृष्ण प्रेमानंद गिरी , वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा , पंकज कुलश्रेष्ठ , डाक्टर मधुसूदन देशपांडे , दिनेश शर्मा, सहित अन्य शुभचिंतकों ने अपने विचार रखे ।

इस अवसर पर भोपाल सहित तीन जिलों से प्रकाशित होने वाले लोकप्रिय हिंदी दैनिक दीनबंधु के विशेषांक का लोकार्पण भी किया गया। यह विशेषांक श्री चंद्रहास शुक्ला के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित है। इसका संपादन दैनिक दीनबंधु के प्रधान संपादक दिनेश शर्मा ने किया है।

विशेषांक में वरिष्ठ संपादक, कवि, लेखक महेश श्रीवास्तव और कवि दिनेश प्रभात, लेखक पत्रकार संजय सक्सेना गोलू , संजीव शर्मा ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम में कील और धागे से कलाकार शुभम कुशवाहा द्वारा तैयार किया गया श्री चन्द्रहास शुक्ल का शानदार पोट्रेट आकर्षक का केन्द्र बना रहा ।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के अध्यक्ष विकास दवे , वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सक्सेना, विनोद तिवारी, समाजसेवी गिरीश तिवारी, पूर्णिमा चतुर्वेदी, पी स्मिता राव, हिमांशी शर्मा, श्रीमती अर्चना -संदीप सोनी, यज्ञ आचार्य जयवीर शास्त्री, सुनील आर्य, वेदप्रकाश आर्य, श्रीमती सरोज सोनी आर्य, प्रकाश चन्द्र सोनी, अतुल वर्मा, वंदना पांडे, मीना शुक्ला , दिव्या शुक्ला, गोपाल जी मेहता , महेश सक्सेना, अशोक मनवानी, सत्यनारायण शर्मा,अशेष श्रीवास्तव , विक्रम श्रीवास्तव, हरिमोहन मोदी, वीरेंद्र सिन्हा, राधेश्याम अग्रवाल, प्रेम नारायण प्रेमी , प्रेम पगारे , राजेश चतुर्वेदी, राघवेंद्र सिंह, अलीम बज्मी, आरिफ मिर्जा, सुनील गुप्ता, पुष्पेन्द्र मिश्रा, मनोज कुमार , शायर बद्र वास्ती , शुरैह नियाजी, अभिषेक खरे, राजेंद्र मेहता, लीलेन्द्र सिंह मारण, सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान श्री चन्द्रहास शुक्ल को उनके जन्मदिवस के अवसर पर शुभचिंतकों ने हार- फूल – माला – गुलदस्तों , शाल , श्रीफल, स्मृति चिन्ह, के साथ ही दो लाख एक हजार रुपए की राशि भेंट की ।

चूंकि उत्सवमूर्ति के स्वभाव को गहराई से जानने वाले उनकी आदत से वाकिफ हैं इसलिए नाराजगी या ऐतराज की कोई गुंजाइश नहीं रखी गई। जन्मदिवस के लिए सहमत करने से लेकर सम्मान निधि श्री शुक्ल के बैंक खाते में जमा करवाने तक का काम पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा के आग्रह ,स्वामी कृष्ण प्रेमानंद गिरी, डाक्टर मधुसूदन देशपांडे सहित सभी शुभचिंतकों के सहयोग से शानदार – यादगार बन गया।

जन्मदिवस के बहाने आत्मीय संबोधन , भजन, वंदन, अभिनंदन जैसे विविध रंगों से सजी इस शाम का समारोहपूर्वक समापन भोजन के साथ हुआ जहां लोग एक दूसरे को सफल आयोजन की बधाई देते नजर आए ।आदर्श, आनंदमय और गरिमामय माहौल में मने इस जन्मदिन समारोह की यादें हमेशा साथ रहेंगी।

( लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं , संपर्क : 9424466269 )

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

आजीविका मिशन के भ्रष्ट अफसरों को कौन बचा रहा है ?

भोपाल। मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को बचाया जा रहा है। इस मामले में राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान संस्थान ई ओ डब्लू द्वारा प्रकरण दर्ज कर…

1win Casino Online Türkiye

1win Casino Online Türkiye ▶️ OYNAMAK Содержимое Hızlı Kayıt ve Güvenlik Kontrolleri Canlı Casino ve Slot Oyunları Seçimi Yüksek Ödeme Oranlarına Sahip Slotlar Para Yatırma, Çekme ve Bonus Kullanımı Bonus…