इंडियन मीडिया वॉरियर अवार्ड्स से सम्मानित हुए पत्रकार

भोपाल ।


युवा समाजसेवी स्वर्गीय पूरण राव की पुण्य स्मृति में हर वर्ष जयपुर शहर में एक विशेष आयोजन किया जाता है जिसने देश के पत्रकार जगत में अपनी प्रभावी पहचान कायम की है।


इस वर्ष 17 जून को पूरण राव स्मृति सम्मान समारोह एवं इंडियन मीडिया वॉरियर अवार्ड्स 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया , इसमें भोपाल के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित पिंक सिटी प्रेस क्लब में हुए भव्य समारोह में देशभर से आए उन पत्रकारों को सम्मानित किया गया जिन्होंने श्रेष्ठ पत्रकारिता करते हुए समाज में आदर्श स्थापित किए हैं, जिनकी खबर ने समाज और सरकार को त्वरित कार्यवाही के लिए प्रेरित किया है।


ऐसे चयनित पत्रकारों को इस वर्ष पूरन राव स्मृति सम्मान समारोह में इंडियन मीडिया वारियर अवार्ड से जयपुर के विधायक गोपाल शर्मा ने सम्मानित किया।


समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में भूतपूर्व चेयरमैन वंशलेखक अकादमी राम सिंह राव, आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ , वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी नवल किशोर मोदानी उपस्थित रहे।

आयोजन को भव्य और सफल बनाने में चेतक फाउंडेशन तथा अजीतगढ़ नागरिक परिषद जयपुर ने भी सहयोग प्रदान किया।


पूरण राव स्मृति सम्मान समारोह में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए देश के विभिन्न राज्यों से आए कलमकारों को ‘Indian Media Warrior Awards 2026’ से नवाजा गया।

सम्मानित होने वाले पत्रकारों में में गुजरात के राजकोट से सुरेश द्विवेदी, दिल्ली से मीनाक्षी पोद्दार, उत्तर प्रदेश से मानसी जैन, मध्यप्रदेश भोपाल से सुधीर विश्नोई, अमिताभ पाण्डेय, धार से प्रेम विजय पाटिल, जम्मू-कश्मीर श्रीनगर से राजा मोहिउद्दीन, जयपुर से डॉ. अमन शर्मा, अमित गर्ग, राखी सोनी, आसलपुर से बाबूलाल नागा, गोनेर से देवेंद्र शर्मा, बीकानेर से लक्ष्मीनारायण शर्मा, प्रकाश चंद्र शर्मा शामिल हैं।


कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात गायक सिराज खान ने अपनी सुरीली आवाज़ से समां बांध दिया और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड:
समारोह के दौरान मीडिया और समाज सेवा के क्षेत्र में दीर्घकालीन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए 80 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार विष्णु दत्त शर्मा को इस वर्ष के श्री पूरण राव स्मृति सम्मान इंडियन मीडिया वारियर अवार्ड्स ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से विभूषित किया गया।


इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि विधायक गोपाल शर्मा ने अपने संबोधन में ‘सत्यमेव न्यूज’ की प्रमुख श्रीमती निर्मला राव को इस सार्थक और भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि “देशभर के निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारों को एक मंच पर लाना सराहनीय प्रयास है। आने वाले समय में इस आयोजन को और बड़े स्तर पर किया जाना चाहिए ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों और पत्रकारिता को और मजबूती मिल सके।”


समारोह को संबोधित करते हुए सत्यमेव न्यूज़ की एडिटर इन चीफ निर्मला राव ने बताया कि श्री पूरण राव स्मृति सम्मान समारोह – इंडियन मीडिया वारियर अवार्ड्स 2026 पिछले चार वर्षों से 17 जून को आयोजित होता है ।


इसमें पूरे भारत से ऐसे पत्रकारों का चयन किया जाता है जो पत्रकारिता को पेशा नहीं समझते बल्कि लोकतान्त्रिक राष्ट्र के चौथे स्तम्भ के रूप में देखते हैं।


ऐसे पत्रकार जोअपने नैतिक मूल्यों के साथ कोई समझौता किये बिना निष्पक्ष , निर्भीक होकर पत्रकारिता के धर्म का पालन करते हैं।

ऐसे कलम के सिपाहियों को सम्मानित करने का सपना समाजसेवी स्वर्गीय पूरण राव ने देखा था जिसको इंडियन मीडिया वारियर अवार्ड्स के रूप में साकार किया जा रहा है।


यह आयोजन सत्यमेव के फाउंडर डायरेक्टर स्वर्गीय पूरण राव की पुण्य तिथि के अवसर पर किया जाता है।

गौरतलब है कि आज ही के दिन, 17 जून 2022 को मात्र 41 वर्ष की आयु में युवा समाजसेवी पूरण राव की नृशंस हत्या कर दी गई थी।

दुखद तथ्य यह है कि चार वर्ष बीत जाने के बावजूद मामले के नामजद FIR दर्ज़ होने के बावजूद अभियुक्त आज भी सलाखों के बाहर खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे स्वर्गीय श्री पूरण राव के परिजनों एवं समाज में हताशा बनी हुई है।


चार साल बाद भी परिवार को न्याय का इंतजार है।
इस संबंध में विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि चार वर्ष बीत जाने के बाद भी नामजद अभियुक्तों का बाहर घूमना चिंताजनक है।

विधायक ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए विश्वास दिलाया कि वे इस प्रकरण को पुनः पूरी ताकत से उठाएंगे और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे।

पूरण राव स्मृति सम्मान समारोह की सफलता पर पर श्रीमती अमृता मौर्या, कैलाश सीपुरिया , गोपाल शर्मा विक्रम सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की और देशभर से आए अतिथियों , सहयोगियों का आभार जताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

– विजयलक्ष्मी पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

Lemon Casino – Kasyno Online Oficjalna Strona

Lemon Casino – Kasyno Online Oficjalna Strona ▶️ GRAĆ Содержимое Gry Hazardowe i Automaty Do Gier w Lemon Casino Wybór Gier w Lemon Casino Rejestracja i Logowanie w Kasynie Online…

Пинко Казино – играть в онлайн Pinco Casino – официальный сайт

Пинко Казино – играть в онлайн Pinco Casino – официальный сайт ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Оценка бонусной программы Pinco Casino и способы начисления приветственных средств Как быстро получить бонус? Экспертный анализ…