अमेरिका में भारत पर सबसे कम टैरिफ, मोदी सरकार की कूटनीति का नतीजा: सुखराम चौधरी

ApniKhabar

भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि अमेरिका ने विकसित और उभरते देशों में यदि किसी देश पर सबसे कम टैरिफ लगाया है, तो वह भारत है। उन्होंने इसे केंद्र की मोदी सरकार की मजबूत कूटनीति का परिणाम बताया। विधायक ने कहा कि टैरिफ में भारी कटौती के बाद अब अमेरिकी बाजारों में मेक इन इंडिया उत्पादों की मांग बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा।

मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मजबूती के साथ देश को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ा रही है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि हाई कोर्ट के आदेशों के बावजूद भी प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव से भाग रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपनी हार के डर से अब उच्च न्यायालय तक पहुंच गई है। विधायक ने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर करवाने के लिए प्रदेश सरकार को पहले ही ठोस कदम उठाने चाहिए थे, लेकिन कांग्रेस सरकार लगातार पंचायत चुनाव से बचती नजर आ रही है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए का कब्जा

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली बिहार की पांचों राज्यसभा सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने जीत दर्ज की है। चुनाव के नतीजों में गठबंधन के सभी उम्मीदवार सफल रहे। भाजपा की ओर…

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को यूनेस्को सूची में शामिल कराने हुई कार्यशाला

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल वन्य जीव संस्थान देहरादून द्वारा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कंज़र्वेशन एरिया (जीएचएनपीसीए), साईरोपा कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में 2 दिवसीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन 15–16 मार्च को किया गया। कार्यशाला…