एआई चुनौतियों से निपटने में भारत की अग्रणी भूमिका की यूएन संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने सराहना की

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले एआई की चुनौतियों से निपटने में भारत की अग्रणी भूमिका की सराहना की है। उन्होंने शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए भारत की प्रशंसा की।

इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए 100 से अधिक देशों के 35 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 500 से अधिक स्टार्टअप शामिल हैं। यह जिम्मेदार और समावेशी एआई के लिए बढ़ते वैश्विक रुझान को दर्शाता है।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल की प्रस्तावित सदस्यता का भी अनावरण किया, जो एआई विकास का आकलन करने, वैश्विक संवाद को बढ़ावा देने और आधिकारिक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए गठित 40 सदस्यीय विशेषज्ञ निकाय है। भारतीय विशेषज्ञ, आईआईटी मद्रास के बालारमन रविंद्रन और मिनेसोटा विश्वविद्यालय के भारतीय-अमरीकी कंप्यूटर वैज्ञानिक विपिन कुमार, पैनल के सदस्यों में शामिल हैं।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

AI के जरिए न्याय पर भोपाल में अधिवेशन 

भोपाल। इस संबंध न्यायिक सेवा, पुलिस के अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ आज आयोजित अधिवेशन में विचार विमर्श कर रहे हैं । देश – दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आपराधिक न्याय…

आईआईएमसी एलुमनी मीट संपन्न, याद किए गए प्रदीप मिश्रा

लखनऊ।  आईआईएमसी एलुमनाई एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश चैप्टर का सालाना मिलन कार्यक्रम ‘कनेक्शन्स’ रविवार को लखनऊ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप मिश्रा के निधन पर मौन रखकर…