विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी आयोजित होगी

भोपाल।

भोपाल के दुष्यंत कुमार संग्रहालय में विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग वस्तुओं का संग्रह करने वाले कलाकार अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर दुर्लभ पांडुलिपियों का संग्रह डॉ नारायण व्यास, भगवान गणेश की विभिन्न मूर्तियों का संग्रह पूर्व न्यायाधीश उमेश कुमार गुप्ता, अलग-अलग प्रकार की माचिस का संग्रह सुनील भट्ट, कबाड़ से जुगाड़ का संग्रह देवेंद्र तिवारी, विभिन्न अंकों वाले नोटों का संग्रह सुधीर जैन पंड्या, उल्का पिंड के बारे में जानकारी का संग्रह जे के जैन, सिक्कों के बारे में संग्रह आई वी पंत और डाक टिकट का संग्रह दयाराम मंडल प्रदर्शित करेंगे। यह प्रदर्शनी 17 मई 2026 को दोपहर 12:00 बजे से शिवाजी नगर स्थित दुष्यंत कुमार संग्रहालय में आम जन के लिए खुली रहेगी।

भोपाल सहित आसपास के जिलों से आने वाले लोग, आमजन और कलाप्रेमी दर्शक इसका निःशुल्क अवलोकन कर सकते हैं।

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

Application Cresus Casino : guide complet des étapes d’inscription

Application Cresus Casino : Guide complet pour les joueurs français Vous cherchez à jouer depuis votre smartphone avec une plateforme fiable et riche en offres ? L’application Cresus Casino se positionne…

आजीविका मिशन के भ्रष्ट अफसरों को कौन बचा रहा है ?

भोपाल। मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को बचाया जा रहा है। इस मामले में राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान संस्थान ई ओ डब्लू द्वारा प्रकरण दर्ज कर…