बांग्लादेश में 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव के लिए मतगणना जारी

ApniKhabar

बांग्लादेश में मतगणना जारी है। बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की ओर बढ़ रही है। अनौपचारिक रूझानों के अनुसार सुबह सात बजकर तीस मिनट तक पार्टी 299 संसदीय सीटों में से 208 पर बढ़त बनाए हुए हैं।  

लगभग दो दशक तक सत्‍ता से बाहर रहने के बाद पार्टी ने दो तिहाई बहुमत मिलने का भरोसा जताते हुए इसे जनता का भारी जनादेश बताया है।

अनौपचारिक परिणाामों के अनुसार बीएनपी के अध्‍यक्ष तारि‍क रहमान और महासचिव मिर्जा फखरुल इस्‍लाम आलमगीर सह‍ित कई वरिष्‍ठ नेताओं ने अपनी-अपनी सीटें जीत ली हैं।

निर्वाचन ने अभी अंतिम आधिकारिक परिणाम घोष‍ित नहीं किए हैं और मतगणना जारी है। हमारे संवाददाता ने अनुसार मतदान अधिकांशत: शांतिपूर्ण रहा लेकिन जमात-ए-इस्‍लामी और नेशनल सिटिजन पार्टी सहित कुछ विपक्षी दलों ने ढ़ाका के कई निर्वाचन क्षेत्रों में परिणामों में कथित गड़बडी और असामान्‍य देरी का आरोप लगाया है और कानूनी तथा राजनीतिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हालांकि मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त किसी भी प्रकार की गड़बडी से इंकार किया है और कहा है कि मतदान केन्‍द्रों की बड़ी संख्‍या के कारण परिणाम संग्रह में समय लग रहा है।

उधर, बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी ने आधिकारिक घोषणा होने तक विजय रैलियां करने से मना किया है। साथ ही समर्थकों से सामाजिक समारोहों से बचने की अपील की है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

खत्म होने वाला है ईरान-इजरायल युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: इज़राइल ने शनिवार को तेहरान और बेरूत पर हमले किए, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों को समाप्त करने…

शशि थरुर ने पश्चिम एशिया पर केंद्र के रुख का समर्थन किया

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध के बीच कांग्रेसी सांसद शशि थरुर ने केंद्र सरकार के रुख की सराहना की है। एक समाचार पत्र में लिखे आलेख में…