सीआईएसएफ की वंदे मातरम तटीय साइकिल जागरूकता रैली राष्ट्रीय एकता के प्रति कर रही है जागरूक

ApniKhabar

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-सी.आई.एस.एफ की वंदे मातरम तटीय साइकिल जागरूकता रैली आज पुद्दुचेरी पहुंच कर आगे की यात्रा पर रवाना हो गई। पुद्दुचेरी के राष्ट्रीय कैडेट कोर-एन.सी.सी ग्रुप कमांडर कर्नल आशीष तिवारी ने गांधी प्रतिमा के पास बीच रोड से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह साइकिल रैली तटीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और राष्ट्रीय एकता एवं सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए निकाली गई है। 25 दिनों के इस अभियान में 33 महिलाओं सहित कुल 64 सी.आई.एस.एफ जवान भाग ले रहे हैं, जो तटरेखा के किनारे छह हजार पांच सौ 53 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। पुद्दुचेरी से टीम कुड्डालोर के लिए रवाना हो गई है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

पश्चिम बंगाल: SIR की अंतिम लिस्ट आज होगी जारी

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पश्चिम बंगाल में एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची आज दोपहर 2 बजे जारी होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, ड्राफ्ट सूची में शामिल 7…

बाबर के नाम पर मस्जिद निर्माण पर रोक की याचिका खारिज

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: देशभर में बाबर के नाम पर किसी भी मस्जिद के निर्माण पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया। याचिका में कहा गया…