AI इंपैक्ट समिट: पीएम मोदी और फ्रांस राष्ट्रपति मैक्रों करेंगे शिखर वार्ता

नई दिल्ली: एआई इंपैक्ट समिट में शामिल होने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत आने वाले हैं। वे आज रात को मुंबई पहुंचेंगे और 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। 

17 फ़रवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता होगी। यह भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में एक नया आयाम जोड़ेगी। इस दौरान संयुक्त रूप से दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 की शुरुआत की घोषणा करेंगे।

वर्ष 2023 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच ‘होराइजन 2047 रोडमैप’ की घोषणा हुई थी और इस साल मनाया जाने वाला भारत फ़्रांस नवाचार वर्ष उसी की कड़ी होगा। 

इसके तहत रक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु ऊर्जा, जलवायु, डिजिटल तकनीक और उभरते क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए साल भर कार्यक्रम चलाए जाएँगे, जो युवा वर्ग में विशेष जागरूकता और प्रेरणा पैदा करेगा। इस दृष्टिकोण से 17 फ़रवरी को मुंबई में इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम का आयोजन किया गया है। इसकी बैठक में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के अलावा दोनों देशों के उद्योगपति, स्टार्टअप प्रतिनिधि, शोधकर्ता और नीति-निर्माता भाग लेंगे। 

इस फोरम का उद्देश्य तकनीकी साझेदारी के बारे में अनुभवों को साझा करना और संयुक्त परियोजनाओं के रोडमैप के लिए जमीन तैयार करना है। भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 को जनता के बीच प्रचारित करने के लिए मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया पर 17 फ़रवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी विशेष आयोजन होगा। 

वैज्ञानिक ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार की महत्ता को देखते हुए भारत और फ्रांस के बीच का यह सहयोग भविष्य में एआई में भी अहम योगदान करेगा।  

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

AI के जरिए न्याय पर भोपाल में अधिवेशन 

भोपाल। इस संबंध न्यायिक सेवा, पुलिस के अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ आज आयोजित अधिवेशन में विचार विमर्श कर रहे हैं । देश – दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आपराधिक न्याय…

आईआईएमसी एलुमनी मीट संपन्न, याद किए गए प्रदीप मिश्रा

लखनऊ।  आईआईएमसी एलुमनाई एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश चैप्टर का सालाना मिलन कार्यक्रम ‘कनेक्शन्स’ रविवार को लखनऊ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप मिश्रा के निधन पर मौन रखकर…