Tuesday, 13 October 2026
Trending

सीबीएसई की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से, 46 लाख विद्यार्थी होंगे

अजमेर, 16 फरवरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। बोर्ड ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा सुबह 10ः30 बजे से आयोजित की जाएगी। पहले दिन दसवीं कक्षा का गणित और बारहवीं का बायोटेक्नोलॉजी विषय का पेपर होगा।

इस साल 46 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड ने इस वर्ष से दसवीं की परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने का निर्णय लिया है।

Secret Link