Tuesday, 13 October 2026
Trending

सरकार ने दुनिया के 38 देशों के साथ किए 9 व्यापारिक समझौते: पीयूष गोयल

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती व्यापारिक पहुंच और दुनिया में विभिन्न देशों के साथ होते व्यापारिक समझौतों पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने विचार रखे। 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मैं भारत के भविष्य को लेकर बहुत उत्साहित हूं। हमारी सरकार ने दुनिया भर में 38 देशों के साथ नौ समझौते किए हैं। ये 38 देश विश्व जीडीपी के एक बहुत बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं। जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे किसानों, मछुआरों, श्रमिकों, व्यवसायियों निवेशकों को बहुत अवसर मिलेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बहुत ही फोकस्ड हैं अगर भारत को एक विकसित देश बनना है। तो हमें दुनिया के अन्य विकसित देशों के साथ काम करना होगा और इसलिए उनका फोकस व्यापार संबंधों को विस्तारित करने, विकास और व्यवसाय के लिए अवसर खोलने पर है। यह दोनों पक्षों के लिए जीत जैसा है।

Secret Link