Tuesday, 13 October 2026
Trending

विदेशी निवेश से महाराष्ट्र का औद्योगिक विकास तेज: सीएम फडणवीस

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडनवीस ने कहा है कि विदेशी निवेश से राज्‍य में औद्योगिक विकास में तेजी आ रही है। उन्‍होंने कहा कि पिछले वर्ष दावोस में किए गए निवेश समझौतों से उत्तरी महाराष्‍ट्र के पांच जिलों में 75 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं।

कुल 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश में से 11 हजार पांच सौ 19 करोड़ रुपये का निवेश अकेले अहिल्‍यानगर जिले में किया गया है। अहिल्‍यानगर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि राज्‍य में पर्यावरण अनुकूल उद्योगों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Secret Link