अमेरिका–भारत ट्रेड डील किसान विरोधी

ApniKhabar

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा है कि अमेरिका भारत के बीच जो ट्रेड डील हुई है वह किसान विरोधी है। भारत के किसानों के लिए यह बहुत नुकसानदायक साबित होगी। कांग्रेस नेता श्री पटवारी और श्री नायक ने कहा कि अमेरिका के कृषि मंत्री द्वारा दिया गया हालिया बयान, जिसमें भारत–अमेरिका ट्रेड डील की जानकारी सामने आई है, बेहद चिंताजनक है।

इस डील के तहत भारत अमेरिका से आने वाले कृषि उत्पादों पर 0% टैरिफ लगाएगा। इसमें ड्राई फ्रूट्स, फल-सब्ज़ियां, शराब, स्पिरिट, औद्योगिक उत्पाद, रसायन और चिकित्सा उपकरण शामिल हैं। वहीं भारत में उत्पादित कृषि सामग्री जब अमेरिका जाएगी तो उस पर 18% तक टैक्स लगेगा।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब अमेरिका का कृषि मंत्री खुलकर बयान दे रहा है, तो भारत के कृषि मंत्री—जो स्वयं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं—इस विषय पर मौन क्यों हैं? यह चुप्पी किसके दबाव में है?
श्री पटवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने पहले ही आगाह किया था कि यह ट्रेड डील 100% भारत के खिलाफ होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय दबाव में झुकेंगे। आज यह बात एक बार फिर सत्य साबित हो गई है।


उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में किसान की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। किसी भी फसल को न तो उचित मूल्य मिल रहा है और न ही एमएसपी पर खरीदी हो रही है। भाजपा सरकार ने खेती को लाभ का धंधा बनाने का वादा किया था, लेकिन आज भारत दुनिया में किसानों की आत्महत्या के मामलों में सबसे ऊपर पहुंचता जा रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक है।


श्री पटवारी ने कहा कि यदि अमेरिका से सस्ता कृषि उत्पादन 0% टैक्स पर भारत आएगा, तो देश के किसानों की आमदनी पूरी तरह तबाह हो जाएगी।

——– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

सागर- ई-विकास विषय पर प्रशिक्षण 6 मार्च को महाकवि पद्माकर सभागार में

ApniKhabar

ApniKhabarकिसानों को उर्वरक वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ई-विकास (वितरण एवं कृषि आपूर्ति समाधान) प्रणाली पूरे प्रदेश में लागू की गई है। इसी…

भारत-अमरीका व्यापार समझौते में किसानों के हितों की पूरी तरह से रक्षा – मंत्री पीयूष गोयल

ApniKhabar

ApniKhabarवाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अकेला ऐसा देश है जिसने ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, आइसलैंड, नार्वे, स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टाइन और अमरीका के साथ मुक्‍त…