प्रचार के लिए दो मीडिया एजेंसी को मिले 1 करोड़ 80 लाख

ApniKhabar

भोपाल।

जनसंपर्क विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए किसी मीडिया कंपनी की सेवाएं जनवरी 2024 से जनवरी 2026 की अवधि में नहीं ली गई।


जनसंपर्क विभाग की सहयोगी संस्था मध्य प्रदेश माध्यम से सोशल इनफ्लुएंसर के लिए प्रचार प्रसार की व्यवस्था बनाई गई है ।
मध्य प्रदेश माध्यम द्वारा मीडिया एजेंसियों को इनपैनल्ड किया गया है सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के माध्यम से विज्ञापन कार्यों पर जनवरी 2023 से जनवरी 2026 तक कुल एक करोड़ 80 लाख रुपए की राशि व्यय की गई है।

जिन मीडिया कंपनियों को प्रचार प्रसार का काम दिया गया उनमें मेसर्स क्रियान्स एडवरटाइजिंग लिमिटेड और मेसर्स कांसेप्ट कामयूनिकेशन लिमिटेड शामिल हैं। इन कंपनियों के भोपाल, दिल्ली, मुम्बई आफिस ने प्रचार प्रसार का काम किया।
यह जानकारी विधायक पंकज उपाध्याय द्वारा विधानसभा में किए गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी गई।


जनसंपर्क विभाग में जनवरी 2023 से जनवरी 2026 तक कुल 901सापताहिक , पाक्षिक , मासिक पत्रिकाओं, स्मारिकाओं को 50000 से अधिक राशि के विज्ञापन जारी किए हैं।

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए का कब्जा

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली बिहार की पांचों राज्यसभा सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने जीत दर्ज की है। चुनाव के नतीजों में गठबंधन के सभी उम्मीदवार सफल रहे। भाजपा की ओर…

तीन दिवसीय ‘नागरिक सुरक्षा समागम–2026’ का शुभारम्भ

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल मध्यप्रदेश सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय ‘नागरिक सुरक्षा समागम–2026’ का शुभारम्भ सोमवार को महानिदेशक होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के मुख्‍य…