भोपाल- नगर निगम द्वारा की जा रही है संपत्तिकर सहित अन्य करों एवं शुल्कों की वसूली

नगर निगम द्वारा संपत्तिकर सहित अन्य करों एवं शुल्कों की वसूली प्रभावी ढंग से की जा रही है साथ ही करों का भुगतान न करने वालों के विरूद्ध संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अमले ने जोन क्र. 05 के अंतर्गत वार्ड क्र. 08 में 01 तथा जोन क्र. 18 के वार्ड क्र. 80 में सम्पत्तिकर के 02 बकाया खातेदारों की सम्पत्तियां कुर्क की गई।

निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देष पर निगम के अमले ने जोन क्र. 05 के अंतर्गत वार्ड क्र. 08 के जूनागढ़ हाउस के  समीर कुकरेजा द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 04 लाख 61 हजार 320 रूपये का भुगतान न करने पर उक्त बकायादार की संपत्ति कुर्क की गई।

इसके अलावा जोन क्र. 18 के अंतर्गत वार्ड क्र. 80 के अल्टीमेट आर्केड के  तहसीन खान द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 07 लाख 99 हजार 762 रूपये और अर्निंग पाईंट के टी-9 तृतीय तल के बकायादार  प्रशांत शर्मा, व अन्य पर बकाया राशि 01 लाख 30 हजार 472 रूपये का भुगतान न करने पर उक्त बकायादारों की संपत्तियां कुर्क करने की कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार जोन क्र. 19 के अंतर्गत वार्ड 84 में होटल आमेर ग्रीन 11 मिल चौराहे पर 28 लाख रुपए संपत्तिकर बकाया होने की स्थिति में कुर्की की कार्यवाही के पूर्व ही 20 लाख रुपए जमा कर दिए गए एवं शेष 08 लाख रु. राशि लोक अदालत में जमा करने का आश्वासन दिया गया। जिससे वहां कार्रवाई को टाल दिया गया।

निगम द्वारा उपरोक्त कार्रवाई से पूर्व उक्त बकायादारों को नियमानुसार देयक व नोटिस आदि जारी किए गए थे लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद भी बकायादारों द्वारा करों का भुगतान न करने पर उक्त तालाबंदी की कार्रवाई की गई।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

लघु उद्योग भारती मालवा अंचल की बैठक में हुई आगामी कार्ययोजना पर चर्चा

भोपाल। विगत दिनों उज्जैन में लघु उद्योग भारती मालवा अंचल क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसमें प्रदेश की 34 इकाइयों के लगभग 200 उद्यमी बंधु उपस्थित रहे।…

मां पर बनाए मनमोहक चित्र, प्रदर्शनी का आज हुआ समापन

भोपाल। भोपाल में बड़े तालाब के किनारे स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में मां पर केन्द्रित चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें अनेक वरिष्ठ और कनिष्ठ कलाकारों ने…