गयाजी: दो दिवसीय चिकित्सा शिविर का हुआ उदघाटन

वजीरगंज (गयाजी, बिहार)

 वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह ने सोहयपुर पंचायत में आयोजित दो दिवसीय मुफ्त चिकित्सा शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह शिविर उनके बड़े भाई स्वर्गीय बालेश्वर बाबू की स्मृति में हर वर्ष आयोजित किया जाता है।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और जरूरतमंद मरीज शामिल हुए। सोहयपुर पंचायत में महादलित और गरीब परिवारों की बड़ी आबादी होने के कारण यह शिविर उनके लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रहा है। आसपास के कई गांवों से लोग इलाज कराने और मुफ्त दवाइयाँ प्राप्त करने के लिए पहुंचे।

शिविर में डॉक्टरों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाइयाँ नि:शुल्क प्रदान की गईं। विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह सेवा कार्य पिछले पांच वर्षों से लगातार जारी है और उन्होंने इस नेक पहल के लिए आयोजकों की सराहना की।

उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में यहां एक स्थायी अस्पताल का निर्माण किया जाए, ताकि गरीब और महादलित परिवारों को नियमित और स्थायी स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

GMAA की पहल से मैनिट को मिली एम्बुलेंस

भोपाल। Global MANIT Alumni Association (GMAA) के प्रयासों से MANIT भोपाल को एक महत्वपूर्ण CSR सहयोग प्राप्त हुआ है। VULKAN India द्वारा अपने Corporate Social Responsibility (CSR) initiative के अंतर्गत…

बैगा बच्चों की मौत लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम: सकलेचा

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में अति विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के 41 बच्चों की कुपोषण से मौत गंभीर सवाल खड़े करती है। इस मामले में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस…