नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप का समापन

रांची

रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय के सभागार में नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप का समापन हो गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में शतरंज के दांव पेंच दिखाकर खिताब अपने नाम किए।

समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।  सरला बिरला विश्वविद्यालय के सभागार में झारखंड राज्य शतरंज संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025-26 का समापन हुआ।

इस अवसर पर रैपिड कैटेगरी में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के अरण्यक घोष, तमिलनाडु के कार्तिकेयन मुरली और हरि माधवन क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

विजेताओं को 75,000 रु. से पांच हजार रु. तक की राशि से पुरस्कृत किया गया।  प्रतियोगिता के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

प्रतियोगिता के दौरान रांची जिला शतरंज संघ और ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष मिथिलेश पांडे, आशीष साहू, सुनील कालरा, मृदुल कुमार, दीपक कुमार, प्रभात कुमार सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति समेत समस्त प्रतिभागियों को राज्य शतरंज संघ के संरक्षक राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

Пин Ап Казино – играть в онлайн Pin Up Casino – официальный сайт

Пин Ап Казино – играть в онлайн Pin Up Casino – официальный сайт ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Как быстро зарегистрироваться и пройти верификацию в Pin Up Casino Обзор ключевых игровых автоматов…

लागत से 6 गुना अधिक वसूली कर चुकी है कंपनी, देवास भोपाल टोल रोड पर टोल वसूली बंद हो

भोपाल। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने देवास भोपाल फोरलेन में फास्टैग के जरिए अधिक वसूल किए गए टोल को गलत ठहराया है। उच्च न्यायालय के एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया…