अमेरिका-ईरान संघर्ष: ट्रंप ने कई देशों से युद्धपोत भेजने का किया आग्रह

नई दिल्ली:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि कई और देश हॉर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने के लिए अपने युद्धपोत भेजेंगे। खासकर, वो देश जो इस रणनीतिक जलमार्ग से तेल और गैस प्राप्त करते हैं। 

उनका कहना है कि अगर हॉर्मुज की मुक्त और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित नहीं हुई, तो दुनिया को तेल‑गैस आपूर्ति संकट का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि यह जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा व्यापार का एक मुख्य मार्ग है। 

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि अमेरिका, ईरान की सैन्य क्षमता को शत प्रतिशत नष्ट कर चुका है लेकिन चाहे वे कितने भी बुरी तरह पराजित क्यों न हो जाएं, उनके लिए एक-दो ड्रोन भेजना, बारूदी सुरंग गिराना या इस जलमार्ग में कहीं भी निकट दूरी की मिसाइल दागना आसान है। 

उन्होंने उम्मीद जताई है कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अन्य देश इस क्षेत्र में जहाज भेजेंगे ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य एक ऐसे राष्ट्र के लिए खतरा न रहे जिसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है। 

वहीं, ईरान ने कहा है कि मध्य पूर्व में अमेरिका द्वारा खार्ग द्वीप पर किए गए हमले में उसका मुख्य तेल इंफ्रास्ट्रक्चर अधिक प्रभावित नहीं हुआ है। ईरान ने आरोप लगाया है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ऐसे ठिकाने हैं जहां से अमेरिकी मिसाइल हमले लॉन्च किए गए हैं। 

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

AI के जरिए न्याय पर भोपाल में अधिवेशन 

भोपाल। इस संबंध न्यायिक सेवा, पुलिस के अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ आज आयोजित अधिवेशन में विचार विमर्श कर रहे हैं । देश – दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आपराधिक न्याय…

आईआईएमसी एलुमनी मीट संपन्न, याद किए गए प्रदीप मिश्रा

लखनऊ।  आईआईएमसी एलुमनाई एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश चैप्टर का सालाना मिलन कार्यक्रम ‘कनेक्शन्स’ रविवार को लखनऊ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप मिश्रा के निधन पर मौन रखकर…