रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

किन्नौर, ‌हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त किन्नौर ‌डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज ‌तीन दिवसीय जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‌के ‌प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर ‌उन्होंने अपने संबोधन में देश की आर्थिक नीतियों व योजनाओं में जनगणना की महत्ता एवं नीति निर्माण में  सकारात्मक भूमिका पर प्रकाश डाला ‌‌ताकि उपलब्ध सटीक ‌सांख्यिकी आंकड़ों से ‌देश का समावेशी विकास संभव हो सके।

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने उपस्थित कर्मचारियों को जनगणना कार्य समयबद्ध सीमा में ‌पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि ‌स्वस्थ समाज एवं लक्षित वर्ग को सामाजिक-आर्थिक विकास का लाभ मिल सके। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र सिंह ठाकुर, ‌सहायक आयुक्त विपिन ठाकुर, ‌जिला राजस्व अधिकारी प्रवीण कुमार ‌सहित जनगणना निदेशालय के प्रशिक्षक उपस्थित थे।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

अमेरिका ईरान युद्ध विराम के बाद क्या भारत में कम होगी तेल-गैस की कीमत?

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में युद्ध विराम की घोषणा हो जाने के बाद अंतराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत कम हो गई है। अब सवाल…

भूत बंगला में जमेगी कॉमेडी की महफ़िल

मुम्बई फिल्मी दुनिया के बड़े सितारे फिर एक बार आपको हंसने हंसाने के लिए तैयार है। कॉमेडी के दिग्गजों की वापसी भूत बंगला नाम की फिल्म में हो रही है।…