कांग्रेस सरकार झूठ, भ्रम और धोखे की राजनीति कर रही है: बिंदल

ApniKhabar

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डीजी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज, नाहन की लोकप्रिय विधायक रीना, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा तथा महामंत्री उपेंद्र भी उपस्थित रहे।

डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर दिन झूठ के नए रिकॉर्ड बना रही है। यह झूठ केवल प्रदेश की जनता तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली और कांग्रेस की राष्ट्रीय रैलियों में भी पूरे देश के सामने परोसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी में सरकारी खर्च पर जुटाई गई भीड़ के बीच मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार ने 10 में से 7 गारंटियां पूरी कर दी हैं, जिनमें महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने की गारंटी भी शामिल बताई गई।

डॉ. बिंदल ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यह गारंटी पूरी हो चुकी है, तो जिला सिरमौर की बहनों को आज तक यह राशि क्यों नहीं मिली? उन्होंने कहा कि प्रदेश की 28 लाख महिलाओं को यह राशि पहली कैबिनेट बैठक से मिलनी चाहिए थी, लेकिन सच्चाई यह है कि आज तक एक भी महिला के खाते में ₹1500 नहीं पहुंचे।

यह कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी का सबसे बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में रैलियों के दौरान भी देश को यह झूठ बताया कि हिमाचल में सात गारंटियां पूरी हो चुकी हैं और किसानों के लिए दूध खरीद की गारंटी भी लागू कर दी गई है। डॉ. बिंदल ने कहा कि तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने ₹100 प्रति लीटर तो दूर, एक लीटर दूध भी किसानों से नहीं खरीदा। प्रदेश की दीवारें आज भी इन खोखले वादों की गवाही दे रही हैं।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार का पूरा तंत्र केवल जनता को भ्रमित करने और बहलाने में लगा हुआ है, लेकिन अब हिमाचल की जनता सच्चाई समझ चुकी है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार आज दिशाहीन, नेतृत्वहीन और लक्ष्यविहीन हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी उन घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी है, जो देश के संसाधनों और अधिकारों पर डाका डाल रहे हैं। कांग्रेस द्वारा विशेष एसआईआर का विरोध किया जाना यह साबित करता है कि पार्टी राष्ट्रहित के बजाय तुष्टिकरण की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार के झूठ और विफलताओं को जनता के सामने उजागर करती रहेगी और प्रदेश की जनता इस धोखा देने वाली सरकार को समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।

Related Posts

बीएसएनएल जनता में अपनी साख बनाएं : शर्मा

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल । भारतीय जनता पार्टी के भोपाल सांसद आलोक शर्मा एवं राजगढ़ सांसद रोडमल नागर की अध्यक्षता में बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को बीएसएनएल के…

निर्मला सीतारमण ने की नॉर्वे की संसद में वित्त समिति के प्रमुख से मुलाकात

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नॉर्वे की संसद में वित्त समिति की प्रमुख तूवा मोफलेग (Tuva Moflag), ईएफटीए समिति की उप-प्रमुख ट्रीन संडनेस (Trine Lise Sundnes)…