कांग्रेस सरकार झूठ, भ्रम और धोखे की राजनीति कर रही है: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डीजी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज, नाहन की लोकप्रिय विधायक रीना, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा तथा महामंत्री उपेंद्र भी उपस्थित रहे।

डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर दिन झूठ के नए रिकॉर्ड बना रही है। यह झूठ केवल प्रदेश की जनता तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली और कांग्रेस की राष्ट्रीय रैलियों में भी पूरे देश के सामने परोसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी में सरकारी खर्च पर जुटाई गई भीड़ के बीच मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार ने 10 में से 7 गारंटियां पूरी कर दी हैं, जिनमें महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने की गारंटी भी शामिल बताई गई।

डॉ. बिंदल ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यह गारंटी पूरी हो चुकी है, तो जिला सिरमौर की बहनों को आज तक यह राशि क्यों नहीं मिली? उन्होंने कहा कि प्रदेश की 28 लाख महिलाओं को यह राशि पहली कैबिनेट बैठक से मिलनी चाहिए थी, लेकिन सच्चाई यह है कि आज तक एक भी महिला के खाते में ₹1500 नहीं पहुंचे। यह कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी का सबसे बड़ा अंतर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में रैलियों के दौरान भी देश को यह झूठ बताया कि हिमाचल में सात गारंटियां पूरी हो चुकी हैं और किसानों के लिए दूध खरीद की गारंटी भी लागू कर दी गई है। डॉ. बिंदल ने कहा कि तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने ₹100 प्रति लीटर तो दूर, एक लीटर दूध भी किसानों से नहीं खरीदा।

प्रदेश की दीवारें आज भी इन खोखले वादों की गवाही दे रही हैं। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार का पूरा तंत्र केवल जनता को भ्रमित करने और बहलाने में लगा हुआ है, लेकिन अब हिमाचल की जनता सच्चाई समझ चुकी है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार आज दिशाहीन, नेतृत्वहीन और लक्ष्यविहीन हो चुकी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी उन घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी है, जो देश के संसाधनों और अधिकारों पर डाका डाल रहे हैं। कांग्रेस द्वारा विशेष एसआईआर का विरोध किया जाना यह साबित करता है कि पार्टी राष्ट्रहित के बजाय तुष्टिकरण की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार के झूठ और विफलताओं को जनता के सामने उजागर करती रहेगी और प्रदेश की जनता इस धोखा देने वाली सरकार को समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

आजीविका मिशन के भ्रष्ट अफसरों को कौन बचा रहा है ?

भोपाल। मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को बचाया जा रहा है। इस मामले में राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान संस्थान ई ओ डब्लू द्वारा प्रकरण दर्ज कर…

1win Casino Online Türkiye

1win Casino Online Türkiye ▶️ OYNAMAK Содержимое Hızlı Kayıt ve Güvenlik Kontrolleri Canlı Casino ve Slot Oyunları Seçimi Yüksek Ödeme Oranlarına Sahip Slotlar Para Yatırma, Çekme ve Bonus Kullanımı Bonus…