खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने उत्तराखंड में सांसद खेल महोत्सव उद्घाटन किया

ApniKhabar

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कंडोलिया मैदान में सांसद खेल महोत्‍सव का उद्घाटन किया। इस दौरान श्री मांडविया ने राष्ट्र निर्माण में खेल संस्कृति के महत्व पर ज़ोर दिया और पौड़ी को हाई-एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्‍होंने कहा कि सांसद खेल महोत्‍सव युवा प्रतिभाओं को एक निष्पक्ष और पारदर्शी मंच प्रदान करेगा। श्री मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप, पूरे देश में ज़मीनी स्तर पर खेल संस्कृति को मज़बूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि इस महोत्‍सव से उभरने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी 2030 के राष्‍ट्रमण्‍डल खेल सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाडी मैदान पर जीतता है, तो पूरा देश जीतता है।

Related Posts

बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे शामिल

ApniKhabar

ApniKhabarलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस महीने की 17 तारीख को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह…

रजत रथ पर नदी सवार बटेश्वर की आज निकलेगी शाही बारात

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल | श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट के द्वारा कल महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित बाबा बटेश्वर की भव्य बारात प्रातः 10 बजे हजारों भक्तो की अगुवाई में…