शशि थरुर ने पश्चिम एशिया पर केंद्र के रुख का समर्थन किया

ApniKhabar

नई दिल्ली:

खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध के बीच कांग्रेसी सांसद शशि थरुर ने केंद्र सरकार के रुख की सराहना की है। एक समाचार पत्र में लिखे आलेख में शशि थरूर ने लिखा है कि देश के हित के लिए सोच-समझ कर बोलना कायरता नहीं है। 

हमारा उद्देश्य हमेशा एक ही रहा है: वैश्विक न्याय के लिए आवाज़ उठाते हुए भारत की संप्रभुता की रक्षा करना

किसी भी देश के संप्रभुता का सम्मान होना चाहिए और किसी भी युद्ध अहिंसा और विवाद का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान होना चाहिए, लेकिन इस वक्त ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध की निंदा करके उपदेश और नैतिकता का पाठ पढ़ाना हमारे संबंधों को खराब करने का जोखिम पैदा करेगा। 

भारत की कूटनीति हमेशा से सिद्धांतों और व्यावहारिकता के बीच संतुलन बनाए रखने पर आधारित रही है। हमने बदलते समय के साथ अलग-अलग शक्तियों के साथ संबंध स्थापित किए हैं और कभी-कभी उनके बीच तनाव की स्थिति होती है तो हमें अपने राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखना चाहिए। 

भारत की ऊर्जा सुरक्षा खाड़ी देशों के तेल और गैस पर निर्भर है और 90 लाख भारतीय कामगारों का विकास सीधे तौर पर इस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है इसलिए भारत सरकार का रुख हमारे हितों की रक्षा के लिए सबसे सही कदम है। 

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

पोषण कार्यशाला के माध्यम से कुपोषण के विरुद्ध सामूहिक पहल

ApniKhabar

ApniKhabarमुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के सहयोग से महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अंतरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पोषण कार्यशाला एवं व्यंजन…

जयपुर-मुख्यमंत्री ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

ApniKhabar

ApniKhabarजयपुर, 19 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के अवसर पर गुरूवार को अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से राज्य पथ परिवहन निगम की 207 नवीन बसों को हरी…