राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में संभाला रक्षा मंत्रालय का कार्यभार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में नवनिर्मित कर्तव्य भवन-2 में अपना कार्यभार संभाल लिया है।

नए कार्यालय में कार्यभार संभालने के साथ ही रक्षा मंत्रालय के कामकाज को और अधिक सुचारु और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। यह कदम रक्षा मंत्रालय के साउथ ब्लॉक से स्थानांतरण और आधुनिकीकरण के हिस्से के रूप में उठाया गया है।

यह नया आधुनिक परिसर, सेवा तीर्थ के अंतर्गत बना है, जो बेहतर प्रशासनिक कार्यों के लिए बनाया गया है।

कार्यभार संभालने के बाद राजनाथ सिंह ने अपने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- रक्षा मंत्रालय के नए भवन, कर्तव्य भवन -2 में स्थित आज अपने कार्यालय में प्रवेश किया।

इस State-of-the-art भवन में रक्षा मंत्रालय नई ऊर्जा और पूरी प्रतिबद्धता के साथ भारत के सुरक्षा चक्र को और अधिक मज़बूत करने का काम करता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का रक्षा कवच और अधिक सुदृढ़ बनेगा, यही हमारा संकल्प है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

अमेरिका ईरान युद्ध विराम के बाद क्या भारत में कम होगी तेल-गैस की कीमत?

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में युद्ध विराम की घोषणा हो जाने के बाद अंतराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत कम हो गई है। अब सवाल…

भूत बंगला में जमेगी कॉमेडी की महफ़िल

मुम्बई फिल्मी दुनिया के बड़े सितारे फिर एक बार आपको हंसने हंसाने के लिए तैयार है। कॉमेडी के दिग्गजों की वापसी भूत बंगला नाम की फिल्म में हो रही है।…