राजस्थान : भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, 28 घायल

ApniKhabar

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। घायलों में से 7 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य के बाद गंभीर घायलों में से 15 लोगों को तुरंत सीकर अस्पताल में रेफर किया गया। 

ये हादसा तब हुआ जब फतेहपुर-बीकानेर हाईवे पर एक स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। स्लीपर बस बीकानेर से जयपुर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक जयपुर से बीकानेर की तरफ आ रहा था। 

स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू टीम और पुलिस को सूचित किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की गई। 

Related Posts

फिट इंडिया, संडे ऑन साइकिल का आयोजन MANIT में होगा 

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल ।           आगामी 11 जनवरी को सुबह 6 बजे भोपाल के मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी परिसर ( मैनिट) में फिट इंडिया संडे ऑन…

अनुभूति मेलोडी फॉरएवर : एक शाम सदाबहार गीतों के नाम 

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल । संगीत प्रेमियों के लिए एक खास अवसर लेकर आ रहा है अनुभूति मेलोडी फॉरएवर।  इस संस्था द्वारा शनिवार, 10 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे से कैंपियन स्कूल…