मंडला – 25 दिसंबर तक सभी लक्ष्य पूरे करें : कलेक्टर

मंगलवार को योजना भवन में कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में डीएलसीसी डीएलआरसी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वरोजगार एवं लाभकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत शाश्वत सिंह मीना, रिजर्व बैंक भोपाल से एल.डी.ओ. अंकुश सिन्हा, एल.डी.एम. मंडला सुजय कुमार, सभी बैंक समन्वयक-शाखा प्रबंधक तथा जिले के विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।  कलेक्टर श्री मिश्रा ने पीएम स्वनिधि, टंट्या मामा, डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, उद्यानिकी विभाग की पीएमएफएमई योजना, केसीसी, पशुपालन योजनाओं तथा आजीविका समूहों की प्रगति की समीक्षा की।

अनेक योजनाओं की धीमी प्रगति पर कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा नाराजगी भी व्यक्त की गई।  कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी विभाग प्रमुखों एवं बैंक शाखा प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के लंबित प्रकरणों को 25 दिसंबर 2025 से पूर्व स्वीकृत एवं वितरित कर लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त कर लें।

उन्होंने यह भी कहा कि आगामी शुक्रवार को दिए गए निर्देशों के अनुपालन की अलग से समीक्षा की जाएगी। विशेष रूप से केसीसी पशुपालन योजना के लंबित आवेदनों को प्राथमिकता से स्वीकृत कर शीघ्र वितरण करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि शेष योजनाओं को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृत एवं वितरित कर दिया जाएगा।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

मुख्यमंत्री से मिले पूर्व मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर किसानों की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत…

सांवरिया जी में हुआ आमेटा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 

मंडफिया ( राजस्थान ) । अखिल भारतीय आमेटा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आज सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांवरिया जी में सम्पन्न हुआ।सांवरिया सेठ के दरबार में आमेटा ब्राह्मण समाज…