फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों का निरस्तीकरण शुरू, 238 प्रमाण पत्र निरस्त

रायबरेली की सलोन तहसील में फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों के निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले वर्ष सलोन तहसील के लगभग एक दर्जन गांवों में 52,000 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया था। इस पर एटीएस ने जांच शुरू की और जन सुविधा केंद्र संचालक जीशान व वीडियो विजय यादव समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया। शासन स्तर पर प्रमाण पत्रों की जांच के बाद निरस्तीकरण के आदेश जारी किए गए हैं। पहले दिन 238 फर्जी प्रमाण पत्र निरस्त किए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अधिक प्रमाण पत्र निरस्त किए जाएंगे।

 

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

मुख्यमंत्री से मिले पूर्व मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर किसानों की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत…

सांवरिया जी में हुआ आमेटा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 

मंडफिया ( राजस्थान ) । अखिल भारतीय आमेटा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आज सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांवरिया जी में सम्पन्न हुआ।सांवरिया सेठ के दरबार में आमेटा ब्राह्मण समाज…