पीयूष गोयल ने भारत-इटली व्यापार मंच के पूर्ण सत्र को किया संबोधित

ApniKhabar

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

वे आज मुंबई में भारत-इटली व्यापार मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ इटली के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी भी उपस्थित थे।

इटली के साथ आर्थिक और औद्योगिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए श्री गोयल ने कहा कि इसका उद्देश्य व्यापार बढ़ाना, निवेश को बढ़ावा देना और व्यावसायिक सहयोग को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि इटली के साथ भारत की साझेदारी नए अवसरों को खोलने और दोनों देशों के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

शिखर बैठक के बाद एक संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि भारतीय व्यवसायी अनुसंधान एवं विकास, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार, खेल, रक्षा, अंतरिक्ष, वस्त्र, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में इटली के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं।

इतालवी ब्रांड प्राडा और भारत के कोल्हापुरी चप्पल निर्माताओं के बीच हुए इस सहयोग पर खुशी जताते हुए श्री गोयल ने कहा कि यह भारतीय शिल्पकारों और कारीगरों के लिए एक शानदार साझेदारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य निकट भविष्य में कोल्हापुरी चप्पलों के निर्यात को एक अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रामलला के दर्शन को पहुंचे दिग्विजय सिंह

ApniKhabar

ApniKhabar अयोध्या। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने आज अयोध्या पहुंचकर रामलला जी के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वे हनुमान गढ़ी भी पहुंचे…

व्यापमं घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई और राज्य शासन को आदेश

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और राज्य शासन को आदेश दिया कि वह पूर्व विधायक और शिक्षाविद् पारस सकलेचा द्वारा व्यापम घोटाले पर की गई शिकायत संबंधी जांच और चार्जशीट…