पन्ना- शासकीय कार्यालयों में एआई के उपयोग को मिलेगा बढ़ावा

पन्ना में शासन के निर्देशानुसार समस्त शासकीय कार्यालयों में कार्यालयीन कार्य संपादित करने के लिए एआई के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पन्ना जिले के समस्त विभाग के अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। इसमें सभी कार्यालयों से नामित अधिकारी-कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई-दक्ष केन्द्र कक्ष क्रमांक 37 में एआई टूल्स विषय पर आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

विभागवार कार्यालय एवं शाखावार 19 एवं 20 फरवरी को प्रशिक्षण का समय सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। कलेक्टर ऊषा परमार ने प्रशिक्षण आदेश जारी कर सभी कार्यालय व शाखा से एक-एक अधिकारी-कर्मचारी को नामित कर प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए निर्देशित किया है।

19 फरवरी को आजीविका मिशन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, पीएचई, अपर कलेक्टर कार्यालय की रीडर शाखा, कलेक्टर कार्यालय के सूचना का अधिकार शाखा, पुराना अभिलेखागार, रीडर दाण्डिक न्यायालय, सत्कार, स्टेशनरी, जिला दण्डाधिकारी कार्यालय, हीरा अधिकारी, नापतौल, मलेरिया अधिकारी, योजना एवं सांख्यिकी विभाग, जनअभियान परिषद, श्रम, मिड डे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जनपद पंचायत पन्ना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जेल, बीएमओ पन्ना, सहायक संचालक उद्यानिकी, जनसंपर्क अधिकारी तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।

इसी तरह 20 फरवरी को एसडीएम पन्ना, भू-अभिलेख, अधीक्षक कलेक्टर कार्यालय, अनुज्ञप्ति शाखा, नवीन अभिलेखागार, आवक शाखा सहित कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई, जावक, धर्मार्थ व राहत शाखा, नकल, नजूल, राजस्व ऑडिट, राजस्व लेखा एवं पुनर्वास, रीडर, विधि, शासकीय अभिभाषक शाखा, शिकायत, सामान्य, स्थापना शाखा सहित डाईट, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा केन्द्र, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पन्ना तथा तहसीलदार पन्ना का प्रशिक्षण होगा।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

AI के जरिए न्याय पर भोपाल में अधिवेशन 

भोपाल। इस संबंध न्यायिक सेवा, पुलिस के अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ आज आयोजित अधिवेशन में विचार विमर्श कर रहे हैं । देश – दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आपराधिक न्याय…

पत्रकार ही बचाएं पत्रकारिता का लोकधर्म

“वर्तमान समय में पत्रकारिता का लोकधर्म ” विषय पर विषय विशेषज्ञों ने 11 अप्रैल 2026 को चर्चा और चिंतन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए।…