सालगिरह मुबारक, आगे बढ़ रहा है अपना मध्यप्रदेश 

ApniKhabar

उत्थान, समृद्धि, आत्मनिर्भरता के साथ अपना मध्यप्रदेश विकास के पथ लगातार अग्रसर है। पिछले 70 साल में देश दुनिया के नक्शे पर मध्यप्रदेश की पहचान के विविध और गहरे रंग बिखरे हैं जो कला , संस्कृति, गीत, संगीत, उद्योग, राजनीति, से लेकर कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र हासिल उपलब्धियों में देखे जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश की श्रमशक्ति हर क्षेत्र में अपनी मेहनत से विकास के नए अध्याय लिख रही है। 

इस बारे मध्यप्रदेश की स्थापना का दिन 1 नवम्बर अधिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्य शासन ने इसे यादगार बनाने के लिए लगातार तीन दिन तक एक से बढ़कर एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला प्रदेशवासियों के लिए तैयार की है।

ये कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 नवम्बर से 3 नवम्बर तक हर शाम होंगे।

इसके साथ ही प्रदेश के विकास पर केन्द्रित प्रदर्शनी, एक जिला एक उत्पाद के अन्तर्गत विभिन्न जिलों से लाए गए उत्पाद को भी देख सकेंगे। उत्पाद की खरीद, बिक्री और खाने पीने के स्टाल भी रहेंगे।

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर भोपाल के समाजसेवी और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रिकार्ड होल्डर सुधीर जैन पांड्या ने मध्यप्रदेश दिवस के अंक वाले नोट को अपने कलेक्शन में शामिल किया है। 

दस रुपए के इस नोट में मध्यप्रदेश की 70 वीं वर्षगांठ के दिनांक 1/11/2025 वाला नंबर है। 

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह की पहली शाम मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के नाम होगी जो अपनी टीम के साथ गीत संगीत की प्रस्तुति देंगे। उनके फोटो का स्कैच डॉली जैन ने तैयार किया है। डॉली अब तक अनेक मशहूर लोगों के स्कैच बना चुकी हैं। इस कला के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है।

– अमिताभ पाण्डेय

9424466269

 

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही जारी

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली। सरकार ने भ्रामक प्रचार, समाचार पर अंकुश लगाने के लिए बहुस्तरीय तंत्र लागू किया है। सूचना की विश्वसनीयता में सुधार लाने के उद्देश्य से एफसीयू, आईटी नियम और…

“मानक मंथन” में हुई वायु गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए चर्चा

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भोपाल शाखा कार्यालय ने 30 मार्च 2026 को बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल के पर्यावरण विज्ञान एवं लिम्नोलॉजी विभाग के साथ मिलकर “मानक मंथन” कार्यक्रम का आयोजन…