भारतीय नौसेना का INS सुदर्शनी माल्टा के वैलेटा बंदरगाह पहुंचा

नई दिल्ली

अपने ऐतिहासिक समुद्री अभियान लोकयान-26 के तहत भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी माल्टा के ऐतिहासिक बंदरगाह वैलेटा पहुंचा। यह यात्रा भारत और माल्टा के बीच गहरे समुद्री संबंधों को रेखांकित करती है और पोत की महत्वाकांक्षी 22,000 समुद्री मील की वैश्विक यात्रा का एक महत्वपूर्ण चरण है। आगमन पर, कमांडिंग ऑफिसर ने माल्टा गणराज्य में भारत की उच्चायुक्त रचिता भंडारी से मुलाकात की। 

इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में भारतीय नौसेना की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। माल्टा की यात्रा के बाद, जहाज फ्रांसीसी तट की ओर रवाना होगा और एस्केल आ सेट समुद्री उत्सव में भाग लेगा, जहां वह दुनिया के कुछ सबसे प्रसिद्ध विशाल जहाजों के साथ गर्व से भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

GMAA की पहल से मैनिट को मिली एम्बुलेंस

भोपाल। Global MANIT Alumni Association (GMAA) के प्रयासों से MANIT भोपाल को एक महत्वपूर्ण CSR सहयोग प्राप्त हुआ है। VULKAN India द्वारा अपने Corporate Social Responsibility (CSR) initiative के अंतर्गत…

बैगा बच्चों की मौत लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम: सकलेचा

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में अति विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के 41 बच्चों की कुपोषण से मौत गंभीर सवाल खड़े करती है। इस मामले में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस…