चैत्र नवरात्रि पर कटरा के लिए विशेष ट्रेन संचालन की अवधि बढ़ी

नई दिल्ली

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली विशेष आरक्षित ट्रेन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है।

नई दिल्ली से कटरा जाने वाली विशेष रेलगाड़ी संख्या 04081 अब 17 मार्च से 30 मार्च तक कुल 14 फेरों के साथ संचालित की जाएगी। वहीं कटरा से नई दिल्ली लौटने वाली रेलगाड़ी संख्या 04082 अब 18 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी।

रेलवे के इस फैसले से नवरात्रि के दौरान वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

Application Cresus Casino : guide complet des étapes d’inscription

Application Cresus Casino : Guide complet pour les joueurs français Vous cherchez à jouer depuis votre smartphone avec une plateforme fiable et riche en offres ? L’application Cresus Casino se positionne…

आजीविका मिशन के भ्रष्ट अफसरों को कौन बचा रहा है ?

भोपाल। मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को बचाया जा रहा है। इस मामले में राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान संस्थान ई ओ डब्लू द्वारा प्रकरण दर्ज कर…