Tuesday, 13 October 2026
Trending

सरकार ने सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल प्रभाव से की रद्द

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का वातावरण बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है। सरकार ने कहा कि यह कदम सभी हितधारकों के साथ रचनात्मक और सार्थक संवाद को सुगम बनाने की दिशा में उठाया गया है। 

साथ ही, लद्दाख की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई है। सरकार लद्दाख में विभिन्न हितधारकों और समाज के नेताओं के साथ सक्रिय रूप से संवाद कर रही है ताकि क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं और चिंताओं का समाधान किया जा सके।

Secret Link